जब कोई आपको देखने आये
जब किसी अविवाहित लड़की को वर पक्ष के लोग देखने आयें तो उनके सामने अचानक नहीं आना चाहिए. वर पक्ष वालों के आने के पहले घर को खूब स्वच्छ तथा अच्छा रखना चाहिए. ड्राइंगरूम जहाँ आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाना है उसे सुरुचिपूर्ण ढंग से सजाना चाहिए तथा नए परदे आदि लगाने चाहिए. प्रकाश व्यवस्था का तथा वाल पेंटिंग वगैरह का ध्यान रखना चाहिए. वर पक्ष वालों के आने के पहले लड़की के माता-पिता या उनके न होने पर बड़े भाई या भाभी यानि जो घर के बड़े बुजुर्ग हों उनके द्वारा वर पक्ष वालों का स्वागत किया जाना चाहिए. जब ये समाचार मिले कि आगन्तुक कक्ष में पधार चुके हैं तो उनके खान-पान का उचित प्रबंध करना चाहिए. घर के बड़े सदस्य के कहने पर लड़की को अपनी माँ, भाभी या ननद के साथ कमरे में नाश्ते की ट्रे लेकर प्रवेश करना चाहिए. उस समय उसको अपनी ड्रेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए. ड्रेस अधिक भड़कीली न हो. सलवार-कुर्ते आदि में एक घरेलू लड़की जैसा दिखना चाहिए. आते ही आने वालों का अभिवादन करना चाहिए फिर अपने निहित स्थान पर बैठना चाहिए. चेहरे पर हल्का मेकअप करना चाहिए. वर पक्ष वालों के पूछे गए प्रश्नों का ठीक से उ...