Posts

Showing posts with the label paalghar

देश का उभरता राष्ट्रवादी इंसान

Image
  देशवासियों, आप सभी लोगों ने देखा है कि इस समय हमारे देश में एक ही इंसान ऐसा है जो एक पत्रकार होने के नाते अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभा रहा है. उसने एक चैनल स्वम् बड़ी मेहनत से खड़ा किया है जिसका नाम ‘रिपब्लिक भारत’ है. वो इंसान है ‘अर्नब गोस्वामी’ जो देश के सभी पत्रकारों से अलग है. वो सच बात कहने से किसी से भी नहीं डरता. सर्वप्रथम उसने मुंबई, महाराष्ट्र में पालघर में दो साधुओं की पुलिस के मौजूद होने के बावजूद हत्या को उजागर किया तथा फिर सुशांत सिंह राजपूत की महाराष्ट्र सरकार द्वारा बताई गई आत्महत्या का सच उजागर किया तथा दिशा सालियान की आत्महत्या को भी हत्या के रूप में उजागर किया. इन सबके कारण ही महाराष्ट्र सरकार उसको किसी न किसी मामले में फंसाने की साजिश कर रही है. मैंने देखा है कि देश के हर कोने से उसके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं तथा कई विदेशी लोग भी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं. मैं समझता हूँ कि अगर ऐसा व्यक्ति चैनल चलाने के बजाये राजनीति में प्रवेश कर जाए तो हमारे देश के भाग्य बदल सकते हैं क्योंकि राजनीति में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो इस तरह की सच्ची बात कहने की हिम्म...

भारत देश का एक ही राष्ट्रवादी चैनल

Image
  हमारे देशवासियों ने अपने देश के लुटियन तथा अन्य चैनलों की कारगुजारियों को अच्छे से समझ लिया है कि देश के कांग्रेस राज्य के दौरान जो टी.वी. चैनल खूब फले-फूले, वो एक तरफ़ा उन्ही खबरों का प्रसारण करते थे जो कांग्रेसी सरकारों की तारीफ करती थीं तथा झूठी ख़बरें ही प्रसारित करती थीं. देश की विभिन्न उत्पादक कम्पनियां अधिकतर अपने उत्पादों के विज्ञापन इन्हीं चैनल को देती थीं. कुछ वर्ष पहले भारत में एक ऐसा टी.वी. चैनल शुरू हुआ जिसने विज्ञापन पाने का लालच न करके देश की उन ख़बरों का प्रसारण करना शुरु किया जो सारे देश के हित में हैं. इस चैनल का नाम है ‘रिपब्लिक भारत’. इसने सर्वप्रथम पालघर की उस दुखद घटना का सच्चा प्रसारण किया जिससे देश की जनता की आँख खुली तथा महाराष्ट्र सरकार सकते में आ गयी. उसके बाद सुशांत सिंह हत्याकांड तथा दिशा साल्यान की हत्या के बाद जिसपर सरकार ने लीपापोती की तथा उसे आत्महत्या बताया. लेकिन इस चैनल को ये बात हज़म नहीं हुई क्योंकि उसके अनुसार उसके पास पुख्ता सबूत हैं कि इन दोनों की हत्याएं की गयीं हैं तथा इसमें बौलीवुड माफिया की तथा वहां के मुख्यमंत्री की मिलीभगत है. इसी कारण...