Posts

Showing posts with the label ShivSena

बिहार विधानसभा तथा अन्य उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिक सीटें जीतना

Image
  देश में प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है. यह सत्य साबित हुआ है कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी जी की ही वजह से देश के मतदाता भारतीय जनता पार्टी को वोट दे रहे हैं. यह 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक शुभ-संकेत है. मोदी जी ने विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए अपनी एक टीम बना रखी है. इस टीम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के रक्षामंत्री आदि शामिल हैं. मैं चाहता हूँ कि प्रधानमंत्री जी अपनी टीम का और विस्तार करें. इसमें मैं उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा एक प्रसिद्द स्वामीजी जो राज्यसभा सदस्य हैं, ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री तथा अन्य नेताओं को जो हिंदी बोलने में सक्षम हों चुनाव प्रचार के कार्य में लगायें. मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय स्तर पर तो एक अच्छी टीम है लेकिन राज्य स्तर पर उसमें अच्छे नेताओं का अभाव है. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को चाहिए कि वो अपने कुछ अच्छे मुस्लिम नेताओं को तथा दक्षिण भारतीय भाषा के नेताओं को तैयार करें ताकि वो उन क्षेत्रों के मतदाताओं में अपनी पैठ बनाये तथा वहां भारतीय जनता पार्टी का अधिक विस्तार हो. ...

राष्ट्रवादी की एक नयी राजनितिक पार्टी भारत का कल्याण करेगी

Image
  मैंने अबतक अपने 75 वर्षों के जीवनकाल में देश की लगभग सभी अखिल भारतीय तथा राज्य-स्तरीय राजनितिक पार्टियों का कार्यकाल देखा है. सर्वप्रथम कांग्रेस का एक लम्बा इतिहास देखा तथा उसके कार्यकलाप से घोर निराशा हुई फिर अन्य तमाम जातिवादियों तथा वन्श्वदियों का हश्र देखा तथा पाया कि ये जितनी भी पार्टियाँ हैं देश-हित के लिए नहीं वरन अपने परिवार के हित में काम करती हैं. उसके बाद 2014 से 2019 तक का भारतीय जनता पार्टी का कार्यकाल देखता आ रहा हूँ लेकिन महाराष्ट्र सरकार काण्ड के बाद मेरा मन इसके गलत कार्यकलापों से भी ऊब गया है क्योंकि यह पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा पा रही है. सर्वप्रथम जब मुंबई में पालघर हत्याकांड हुआ था तभी केंद्र सरकार को वहां राष्ट्रपति शासन लगाकर दुर्घटना की जांच करनी थी लेकिन उसने अपना कर्तव्य ठीक से नहीं निभाया. इसके बाद सुशांत सिंह हत्याकांड तथा दिशा सालियान हत्याकांड आदि को जिस तरह से ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल ने बढ़-चढ़ कर देश तक पहुँचाया वो काबिले तारीफ़ है. अभी हाल ही में अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी एक बंद किये हुए केस में की गयी जिसमें जबरन घर...