Posts

Showing posts with the label ablighi markaz jamaat

कोरोना महामारी के दौरान योगी की सराहना करना आवश्यक

Image
मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करने से अपने को रोक नहीं पा रहा हूँ. किसी को पता भी नहीं कि वो खाने के पैकेट, राशन लेकर जरूरतमंद तक पहुंचाते हैं तथा इसके बारे में किसी से बात नहीं करते. वो समाज का ऐसा चमकदार चेहरा हैं कि इस दौर में अपने जज्बे को कायम कर रखा है. उन्होंने इस कठिन दौर में दूसरे का सहारा बनकर हमें एक रास्ता दिखाया है. अबतक प्रदेश के किसी अंचल में लॉक-डाउन के कारण जगह-जगह इस काम को अंजाम दे रहे हैं. सरकार तथा समाज द्वारा दायित्व निर्वहन का ये असाधारण नमूना है जिसके लिए सरकार के मुखिया योगी जी तथा उनके तंत्र को भूरी-भूरी प्रशंसा करता हूँ. इससे कर्म-वीरों का हौंसला बुलंद होता है. अबतक मैंने किसी अन्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऐसा उत्कृष्ट कार्य करते हुए नहीं देखा है.

कोरोना संकट पर अमेरिका की साख दावं पर

Image
संकट के समय पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जूझ रही है. स्तिथि अभी भी काफी डरावनी है. अमेरिका का नेतृत्व कोरोना वायरस के द्वारा पैदा हुए संकट से बदनामी उठा रहा है. बदनामी को रोक पाने में पूरा विश्व उसकी आलोचना कर रहा है. अमेरिका इस महामारी से सबसे ज्यादा परेशान है. पूरे विश्व में सबसे अधिक केस आज की तारीख में अमेरिका में ही हैं. 4,55,454 केस हैं तथा मौतें 16,114 हो चुकी हैं. अभी तक दुनिया के सारे देशों की उम्मीदें अमेरिका पर टिकी हुईं थीं जबकि मौजूदा हालात ये हैं कि वो स्वम् अपने देश में इस महामारी से नहीं निपट पा रहा है. अमेरिका की साख की विश्वनीयता भी कम हो रही है. Covid - 19 की महामारी के वैश्विक केंद्र में वो आ गया है. वहां के राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रारंभ में इसे गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा था कि ये बीमारी फ्लू तथा सड़क दुर्घटनाओं से मिलती जुलती है. अभी हाल ही में राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी से सहायता की गुहार लगायी जिसे हमारे कल्याणकारी प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है. ‘ भारत जिंदाबाद. ’